65+ Mahatma Gandhi Quotes in Hindi Language

Short life story of mahatma gandhi in hindi language

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi :- हमारे राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। हम उन्‍हें प्‍यार से बापू पुकारते है। इनका जन्‍म 2 अक्‍टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर मे हुआ। सभी स्‍कूलों और शासकीय संस्‍थानों में 2 अक्‍टूबर को इनकी जन्म जयंती मनाई जाती है। उन्‍हीं के प्रेरणा से हमारा देश 15 अगस्‍त 1947 को आजाद हुआ। गांधीजी के पिता का नाम करमचंद गांधी था । और वे राजकोट के दीवान थे। इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। वह धार्मिक विचारों वाली थी। 

उन्‍होंने हमेशा सत्‍य और अहिंसा के लिए आंदोलन चलाए।उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा England में पूरी की और  पढ़ाई के बाद उन्होंने कई वर्षों तक वकालात की थी । वहां से लौटने के बाद सबसे पहले उन्‍होंने mumbai में वकालत शुरू की। महात्‍मा गांधी सत्‍य और अहिंसा के रास्ते पे चलने वाले महान पुरुष थे। 

महात्मा गांधी सादा जीवन बिताते थे। उन्होंने हमको अहिंसा का  मार्ग पर चलने का पाठ पढाया। वह एक समाजसुधारक थे। उन्होंने छुआ-छूत को दूर करने का प्रत्यन किया। गांधीजी की 30 जनवरी को प्रार्थना सभा में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी |

Famous Mahatma Gandhi Quotes in Hindi Language

●पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, उसके बाद आप पर हसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे। –महात्मा गांधी

●किसी भी व्यक्ति के विचार ही सबकुछ है। वह जो सोचता है, वह बन जाता है। –महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi Language

●अगर आप खुद को खोजना चाहते है, तो सबसे बढ़िया तरीका है, आप दूसरों की सेवा में खुद को खो दो। –महात्मा गांधी

Gandhi jayanti Quotes on Hindi Language

●सभी धर्म एक ही शिक्षा देते है, बस उनके दृष्टिकोण अलग अलग हैं। –महात्मा गांधी

●इस तरह से जियें जैसे आप कल मरने वाले हैं। इस तरह से सीखें जैसे आप वर्षों जीवित रहने वाले हैं। -महात्मा गांधी

●आप अपनी विनम्रता द्वारा पूरी दुनिया को हिला सकते है।-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi slogans in Hindi

●कमज़ोर कभी क्षमा नहीं कर सकते, क्षमा तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।-महात्मा गांधी

●कोई भी हमारे आत्म सम्मान के साथ नहीं खेल सकता, जबतक की हम इसकी इज़ाज़त न दें।-महात्मा गांधी

●एक अच्छा इंसान सभी जीवों का मित्र होता है।-महात्मा गांधी

●किसी देश का विकास और महानता का अनुमान वहां के पशुओं के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं। –महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi

●शांति का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, केवल शांति है।-महात्मा गांधी

●वह सम्भव है, की आप सोने को और अधिक चमकीला बना दें, पर कौन है जो अपनी माँ को और अधिक सुन्दर बना सकता है।-महात्मा गांधी

●एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती हैं।-महात्मा गांधी

Mahatma gandhi thoughts in hindi

●प्रयास करने मे ही संतोष निहित है, प्राप्ति में नही। आपका पूर्ण प्रयास ही आपकी पूर्ण विजय है।-महात्मा गांधी

●जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते, तब तक आप उसकी अहमियत नही समझते।-महात्मा गांधी

●सत्य एक है, मार्ग कई।-महात्मा गाँधी

●कुछ करने में, या तो उसे प्रेम से करें या उसे कभी करें ही नहीं।-महात्मा गाँधी

●हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें। हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।- महात्मा गाँधी

●जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी, दुनिया में अमन आ जायेगा।- महात्मा गाँधी

●क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।- महात्मा गाँधी

●गरीबी दैवी अभिशाप नहीं बल्कि मानवरचित षडयन्त्र है ।- महात्मा गाँधी

●प्रार्थना करने मे शब्दों से जयादा दिल का होना जरूरी है। बिना दिल के शब्दों से की गई प्रार्थना निरार्थक है ।-महात्मा गांधी

Gandhi ji quotes in hindi

●आप भी अपने आप में वह परिवर्तन लाएं जो आप दुनिया में देखना चाहते है।-महात्मा गांधी

●एक भूखें के लिए रोटी ही उसका भगवान है।-महात्मा गांधी

●हर रात, जब मैं सोने जाता हूं, मैं मर जाता हूं। अगली सुबह, जब मैं उठता हू, मेरा पुनर्जन्म होता है।-महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Quotes on Education in Hindi

●मौन रहना सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे ये दुनिया आपको जरूर सुनेगी।-महात्मा गांधी

●श्रेष्ठ होने का अनंत प्रयास मनुष्य का कर्तव्य है , यह अपना प्रतिफल है। बाकी सब कुछ भगवान के हाथ मे है।-महात्मा गांधी

●गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप है।-महात्मा गांधी

महात्मा गांधी कोट्स इन हिंदी

●एक स्त्री के लिए उसका चरित्र और पवित्रता ही सबसे बड़ा गहना है।- महात्मा गांधी

●थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।- महात्मा गाँधी

●जो लोग अपनी प्रशंसा के भूखे होते हैं, वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।- महात्मा गाँधी

●पुस्तकों का मूल्य रत्नों से भी अधिक है, क्योंकि पुस्तकें अन्तःकरण को उज्ज्वल करती हैं।- महात्मा गाँधी

●चरित्र की शुद्धि ही सारे ज्ञान का ध्येय होनी चाहिए।-महात्मा गाँधी

●गुस्सा और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन है।-महात्मा गांधी

●ख़ुशी तक मिलती है जब आप जो कहते है, और आप जो करते है उसमे सामंजस्य होता है।-महात्मा गांधी

Quotes on Mahatma Gandhi in Hindi

●प्रार्थना सुबह की कुंजी है और शाम की चटकनी । –महात्मा गांधी

●आप असत्य को कितना भी बढ़ा चढ़ा कर बोलें, वो सत्य नहीं बन जाता। इसी तरह सत्य भी असत्य नही बनता। –महात्मा गांधी

●मैने सेवा और त्याग की भावना के जीवित अवतार के रूप में स्त्री की पूजा की है।-महात्मा गांधी

Quotes of Mahatma Gandhi in Hindi

●धर्म हृदय का विषय है। कोई भी शारीरिक असुविधा किसी के अपने धर्म को छोड़ने का अधिकार नहीं कर सकती।-महात्मा गांधी

●मेरे लिए हर हर वो शासक विदेशी है । जो जनता की राय की अवहेलना करता है।-महात्मा गांधी

●थोडा सा कर्म बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।-महात्मा गांधी

Slogans of mahatma gandhi in hindi

●जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई मतलब नही है।-महात्मा गांधी

●हर उस एक पापी को क्षमा किया जा सकता है, जो हृदय से पश्चाताप करे।-महात्मा गांधी

●चाहें कितने भी अवरोध हों प्यार कभी टूट नहीं सकता।-महात्मा गांधी

Mahatma gandhi motivational quotes in hindi

●एक आदमी वही होता है जैसा उसके विचार उसे बनाते हैं।-महात्मा गांधी

●कोई हमारा स्वाभिमान हमसे नहीं छीन सकता, जब तक हम मर्ज़ी से न दें।-महात्मा गांधी

●सोने से पहले व्यक्ति को अपना गुस्सा भूल जाना चाहिए।-महात्मा गांधी

●विनम्रता के बिना सेवा स्वार्थ और अहंकार है।-महात्मा गांधी

●मनुष्य उस हद तक महान बन जाता है, जिसमें वह लोगों के कल्याण के लिए काम करता है।-महात्मा गांधी

Mahatma gandhi Quotes about hindi Language

●सभी धर्म हमे एक ही शिक्षा देते है, केवल उनके दृश्टिकोण अलग अलग हैं।-महात्मा गांधी

●बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, बुरा मत कहो।-महात्मा गांधी

●जो लोग कहते हैं कि धर्म का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, वे नहीं जानते कि धर्म क्या है।-महात्मा गांधी

●स्वतंत्रता का अर्थ है स्वैच्छिक संयम और अनुशासन, जिसमे कानून के शासन की स्वैच्छिक स्वीकृति हो।-महात्मा गांधी

●मेरे सपने का स्वराज किसी नस्ल या धार्मिक भेद को नहीं मानता है।-महात्मा गांधी

●परिपूर्ण अहिंसा कठिन है। यह कोई कमजोरी स्वीकार नहीं करता।-महात्मा गांधी

Thought of mahatma gandhi in hindi

●एक नेता होने का कोई अर्थ नही जब वह अपनी अंतरात्मा की आवाज के खिलाफ काम करे।-महात्मा गांधी

●जो व्यक्ति स्वतंत्रता के बारे में सोचता है, वो किसी अन्य को गुलाम बनाने के बारे मे नहीं सोच सकता।-महात्मा गांधी

●जब तक विनम्रता और सीखने की इच्छा न हो, तब तक कोई ज्ञान अर्जित नहीं किया जा सकता।-महात्मा गांधी

●नई दुनिया के निर्माण के लिए शिक्षा भी नए प्रकार की होनी चाहिए।-महात्मा गांधी

Also Read:-

50+ swami vivekananda quotes in hindi

85+ Famous Gandhi Jayanti Quotes in English